वैसे तो बॉलीवुड में कई दशकों से ही परदे पर हमेशा किसी अभिनेता को ही बतौर खलनायक की भूमिका में देखा गया है। मदन पुरी, जीवन, लॉयन और अमरीश पूरी और अब नये बॉलीवुड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी खलनायकी की छाप छोड़ने में सफल साबित हुए हैं। वहीं, कुछ अभिनेत्री ऐसी भी हैं जिन्होंने पर्दे पर नेगेटिव किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की जो फिल्मों में खलनायिका के किरदार में भी छा गई थीं।