रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रेखा ने फिल्मी दुनिया में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों की वजह से कई बार चर्चाओं में रह चुकी हैं। वह लंबे समय से फिल्मी पर्दें पर नजर नहीं आई हैं लेकिन इसके बाद भी रेखा से जुड़े किस्से हमेशा फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। एक्ट्रेस की शादी, लवलाइफ से लेकर मांग में लाल सिंदूर के बारे में लोग बात करना नहीं भूलते हैं। लेकिन एक बार रेखा ने शारीरिक संबंध पर हैरान करने वाला बयान दे दिया था, जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए।
रेखा की बायोग्राफी में उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से बताए गए हैं। इस किताब में उनके कई बयान भी मौजूद हैं, जो लंबे समय तक चर्चा में रहे थे। एक बार रेखा ने मर्द और शारीरिक संबंध पर बयान दिया था।