फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: जावेद-शबाना के बाद अब ये दो बॉलीवुड सिंगर भी बोलीं-नहीं जाएंगी पाकिस्तान

Tue, 19 Feb 2019 08:55 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर्षदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
पुलवामा हमले के बाद पूरे देश गुस्से में हैं। लोग अलग-अलग तरह से इस घटना का विरोध कर रहे हैं। इस मामले पर बॉलीवुड भी एक साथ आ गया है। कई एक्टर्स ने शहीदों के परिवारों की मदद के लिए मुहिम छेड़ रखी ही। अक्षय कुमार, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े सुपर स्टार मदद के लिए आगे आए हैं। जावेद अख्तर और शबाना आजमी अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर चुके हैं। टीसीरीज ने भी पाक सिंगर आतिफ असलम का गाना अनिस्ट कर दिया है। और अब सिंगर रेखा भारद्वाज और हर्षदीप कौर ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए वहां जाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रेखा भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में 'शान-ए-पाकिस्तान' इवेंट होने वाले है। पहले इसके लिए कई भारतीय कलाकारों को निमंत्रण मिला था। इसमें कई स्टार्स ने पाक जाने के लिए हामी भी भर दी थी। लेकिन पुलवामा हमले के बाद भारतीय कलाकारों ने एक स्वर में पाकिस्तान के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने से मना कर दिया। अगले महीने ही पाकिस्तान में एक म्यूजिक इंवेट होना है।
विज्ञापन

3 of 5
हर्षदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में होने वाले इस इवेंट के लिए सिंगर रेखा भारद्वाज और हर्षदीप कौर को भी न्यौता मिला था। लेकिन 40 जवानों पर हुए इस दर्दनाक हमले के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है और इस इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने भी शहीद सीआरपीएफ जवानों की शहादत को देखते हुए अपनी फिल्म से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को निकाल दिया है। गौरतलब है कि आतिफ असलम अगले महीने सलमान खान के प्रोड्यक्शन 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी फिल्म 'नोटबुक' में गाना गाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgan
वहीं अजय देवगन ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज ना करने का फैसला किया है। अजय देवगन ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'पुलवामा हमले के बाद इस माहौल को देखते हुए ‘टोटल धमाल’ फिल्म की टीम ने फैसला लिया है कि ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें