जब बात आती है फिल्म नगरी के सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले अफेयर की तो उसमें अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर का दिलचस्पी के साथ जिक्र होता है। दोनों के प्यार का अफसाना किसी से छिपा नहीं है। आज भले ही वो एक-दूसरे के साथ काम ना करते हों और आमने-सामने आने से कतराते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब रेखा अमिताभ बच्चन के साथ शाम गुजारने के लिए एक फिल्म का शेड्यूल तक बदलवाने के लिए निर्देशक से भिड़ गईं और जब बात नहीं बनी तो फिल्म ही छोड़ दी थी।
विज्ञापन
2 of 8
रंजीत
ये बात है 90 के दशक की। बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत उन दिनों एक फिल्म बना रहे थे 'कारनामा'। इस फिल्म के लिए रंजीत ने रेखा और धर्मेंद्र की जोड़ी को साइन किया था।
उन दिनों रेखा और अमिताभ का अफेयर चर्चा में था। फिल्म का शेड्यूल रंजीत ने शाम का रखा था, लेकिन इससे रेखा परेशान थीं।
विज्ञापन
3 of 8
रेखा और अमिताभ बच्चन
- फोटो : yashrajfilms.com
पहले तो उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन जब रहा नहीं गया तो उन्होंने एक दिन रंजीत से कहा,' क्या तुम फिल्म के शेड्यूल को मॉर्निंग शिफ्ट में कर सकते हो ? मैं शाम का वक्त अमिताभ के साथ बिताना चाहती हूं।'
4 of 8
रेखा और अमिताभ बच्चन
चूंकि रेखा फिल्म की लीड हीरोइन थीं इसलिए रंजीत को रेखा की इस रिक्वेस्ट के सामने झुकना पड़ा। इसका जिक्र रंजीत ने सालों पहले दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।
उन्होंने कहा था,' रेखा ने मुझसे रिक्वेस्ट की थी कि क्या मैं फिल्म का शेड्यूल मॉर्निंग शिफ्ट में रख सकता हूं क्योंकि वो शाम अमिताभ के साथ गुजारना चाहतीं थीं।'
विज्ञापन
5 of 8
रेखा और अमिताभ बच्चन
रंजीत अपनी फिल्म के शैड्यूल को मॉर्निंग में शिफ्ट नहीं कर पाए और उन्होंने उसे आगे के लिए बढ़ा दिया। इससे धर्मेंद्र का शेड्यूल बिगड़ गया और वो अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए। जाहिर है उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
6 of 8
रेखा और अमिताभ बच्चन
रंजीत अपनी इस फिल्म को लेकर काफी परेशान थे। उनकी ऐसी हालत देख धर्मेंद्र ने रंजीत को सलाह दी कि वो रेखा की जगह फिल्म में अनीता राज को साइन कर लें, लेकिन रंजीत ने फिर ये फिल्म विनोद खन्ना और फराह नाज को लेकर बनाई।
विज्ञापन
7 of 8
रेखा और अमिताभ बच्चन
फिल्म में बड़ी कास्ट थी, बावजूद इसके फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। रंजीत के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की वजह से रेखा ने उनकी ये फिल्म छोड़ी थी।