मुकेश अग्रवाल और रेखा
- फोटो : instagram/rekha_the_actress
पहली बार जब रेखा और मुकेश की बात हुई तो दोनों की सामान्य बातचीत ही रही। मुकेश को यकीन नहीं था कि एक सुपरस्टार उन्हें बुला सकती हैं। दोनों के बीच लगातार बात होती रही। कई फोन कॉल्स के बाद दोनों ने पहली बार मुंबई में मुलाकात की। मुकेश अग्रवाल की सादगी और ईमानदारी से रेखा बहुत प्रभावित हुईं। जबकि मुकेश पहले ही रेखा से प्यार करने लगे थे। जब भी वो मिलते, मुकेश तारीफों के पुल बांध देते।