अरविंद अकेला “कल्लू” लेकर आए MA PASS मेहरिया, दर्शकों को आया पसंद
भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और गायक अरविंद अकेला “कल्लू” अपने नए गाने की वजह से काफी चर्चा में हैं। उनके नए गाने का नाम 'MA PASS मेहरिया' है। उनके फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमी इस गानो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। 17 दिसंबर को रिलीज हुए 'MA PASS मेहरिया' के ऑडियो वर्जन को यूट्यूब पर अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है। इस गानो को कलाकार अरविंद अकेला “कल्लू” ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल 'कल्लू ऑफिशियल' पर शेयर किया है। गाने में कल्लू ने आवाज दी है। संगीत करन वाही मुंबई का है।