फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली फिल्म में इतनी मजबूर थी ये हीरोइन, डायरेक्टर ने करवा डाले मनमाने सीन

Mon, 11 Mar 2019 10:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Reena Roy - फोटो : file photo
जरूरत इंसान से क्या-क्या नहीं करवा देती। इसी जरूरत के आगे कई बार इंसान ऐसे-ऐसे काम करने के लिए मजबूर हो जाता है कि बाद में उसे उनका पछतावा भी होता है। एक्ट्रेस रीना रॉय भी एक बार ऐसी जरूरत का शिकार हुईं जिसका फायदा कई लोगों ने उठाया। बात उन दिनों की है जब रीना रॉय बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए फिल्मों की तलाश में भटक रहीं थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Reena Roy - फोटो : file photo
जैसे-तैसे रीना को फिल्म मिल तो गई लेकिन उस फिल्म के बोल्ड और सेमी-न्यूड सीन्स से रीना रॉय के होश उड़ा दिए थे। ये फिल्म थी 'जरूरत' जो 1972 में आई। फिल्म का टाइटल और कहानी रीना रॉय की असल कहानी जैसी ही थी। जिस तरह फिल्म में लीड किरदार को पैसे, नौकरी और शोहरत की तलाश थी ठीक उसी तरह असल जिंदगी में रीना रॉय का सपना था। 
विज्ञापन

3 of 5
Reena Roy - फोटो : twitter
रीना रॉय का ना तो फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर था और ना ही उनकी फैमिली इतने रसूख वाली थी कि उसके दम पर उन्हें बेहतरीन फिल्में मिल जाएं। मजबूरन रीना रॉय को इस फिल्म के लिए तैयार होना पड़ा।
 

4 of 5
reena roy - फोटो : file photo
फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने रीना रॉय की इस मजबूरी का खूब फायदा उठाया और उनसे जमकर हॉट और बोल्ड सीन करवाए। उस वक्त रीना रॉय ने डेब्यू फिल्म में जैसे बोल्ड और न्यूड सीन दिए वैसे उस दौर की कोई भी टॉप हीरोइन सपने में भी नहीं सोच सकती थी। और यही तो मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
reena roy
आज खुद रीना रॉय को भी इस फिल्म को करने का मलाल होता होगा, शायद वो इसे देखती भी नहीं होंगी क्योंकि अपनी शर्म-ओ-हया को पीछे छोड़ रीना रॉय ने मेकर्स की डिमांड पर फिल्म के लिए वो सब किया जो कोई और हीरोइन नहीं करेगी, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। लाख इंटिमेट और बोल्ड सीन के बावजूद रीना रॉय की ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें