बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शिल्पा शेट्टी अपनी फैमिली के साथ अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्हें बेटे वियान और पति राज कुंद्रा के साथ देखा गया। यहां शिल्पा के साथ उनकी मां सुनंदा शेट्टी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
2 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस तो हैं ही, अब वो अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। 43 साल की हो चुकी शिल्पा आज भी कई हसीनाओं को मात देने का माद्दा रखती है।
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
कभी अक्षय कुमार के साथ उनके अफेयर की खूब चर्चा थी। कहा यह भी गया था कि शिल्पा, अक्षय से शादी कर लेंगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी कर ली।
4 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
शिल्पा की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं। शिल्पा और राज कुंद्रा ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। मुंबई के नजदीक खंडाला में शिल्पा की शादी बहुत धूमधाम से हुई थी। राज पहले से शादी शुदा से इसलिए राज की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर घर तोड़ने का आरोप लगा कर उस वक्त काफी हंगामा मचाया था।
शिल्पा की राज कुंद्रा से मुलाकात साल 2007 में ब्रिटिश रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' जीतने के बाद हुई थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। उस समय शिल्पा एक परफ्यूम ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आए। राज पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और बाद में राज ने शिल्पा से शादी कर ली।