फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्की बीवी से झगड़ालू सास तक हर रोल में फिट रहीं रीमा लागू

Thu, 18 May 2017 09:59 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
'श्रीमान श्रीमती' में रीमा लागू
रीमा लागू हिंदी और मराठी सिनेमा की एक ऐसी सशक्त अभिनेत्री बनकर उभरी थीं जिनके आगे सभी नतमस्तक थे। अपने टैलेंट और जबरदस्त हुनर के बल पर उन्होंने दोनों फिल्म इंडस्ट्री में जो पहचान कायम की शायद ही कोई उस तक पहुंच पाए। सिर्फ थियेटर और फिल्में ही नहीं बल्कि टीवी पर भी रीमा लागू ने अपनी धमक महसूस करवाई और कई यादगार किरदार गढ़े।
विज्ञापन

2 of 8
रीमा लागू
आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन जाते जाते वो कई ऐसे अदभुत किरदार दे गई हैं जो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। फिर चाहें वो 'श्रीमान श्रीमती' की शक्कू और झगड़ालू बीवी का किरदार हो या फिर 'तू तू मैं मैं' की सास। हर किरदार को रीमा लागू ने अपनी एक्टिंग से जीवंत कर दिया था।

एक नजर उनके निभाए कुछ ऐसे ही किरदारों पर:
विज्ञापन

3 of 8
'तू तू मैं मैं' में रीमा लागू
रीमा लागू ने अपने टीवी सफर की शुरूआत 'तू तू मैं मैं' से की थी। इस शो में वो एक ऐसी सास के किरदार में नजर आईं जिसकी अपनी बहू के साथ कभी खट्टी तो कभी मीठी तकरार होती रहती है। 90 के दशक में ये शो काफी लोकप्रिय हुआ था। लोग अपना खाना-पीना छोड़ इस शो की ताक में ही रहते। इसमें निभाए किरदार के लिए रीमा लागू को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड दिया गया था।

4 of 8
'श्रीमान श्रीमती' में रीमा लागू
मशहूर टीवी शो 'श्रीमान श्रीमती' को कैसे भूला जा सकता है ? रीमा लागू के बिना इस टीवी शो का कोई अस्तित्व हो ही नहीं सकता। केकू और केशव की ये कहानी कुछ वैसी ही थी जैसी मॉडर्न जमाने के पॉपुलर शो 'भाभीजी घर पर हैं' की है, लेकिन 'श्रीमान श्रीमती' की तो बात ही कुछ और थी।
विज्ञापन

5 of 8
'श्रीमान श्रीमती' में रीमा लागू
उस शो में रीमा लागू के शक्की मिजाज और झगड़ालू किस्म के रोल ने भी लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बनाए। इस शो में उनके अपोजिट जतिन कनकिया थे और दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
रीमा लागू
इसके बाद रीमा लागू ने कई और मशहूर टीवी शोज में किया जिनमें 'कड़वी, खट्टी मीठी' और 'धड़कन' जैसे कई टीवी शोज में काम किया था। इनमें भी उनके किरदारों को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

7 of 8
रीमा लागू
इन दिनों रीमा लागू महेश भट्ट के टीवी शो 'नामकरण' में काम कर रहीं थीं। इस शो में उनका किरदार सास और मां का ही था लेकिन थोड़ा सा नेगेटिव। बावजूद इसके रीमा लागू के किरदार को काफी सराहा गया। इसी शो के एक शूट के दौरान रीमा लागू अपना हाथ जला बैठी थीं।
विज्ञापन

8 of 8
'नामकरण' के सेट पर रीमा लागू की साड़ी में लगी थी आग
सीन के मुताबिक, रीमा लागू को अपने-आपको आग लगानी थी। सीन के मुताबिक, साड़ी में आग लग भी गई। चूंकि साड़ी कॉटन की थी इसलिए आग तेजी से फैल गई और उसी को बुझाने, खुद को बचाने के चक्कर में रीमा लागू का हाथ जल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें