फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीमा लागू ही नहीं बॉलीवुड की इन 5 मां ने खूब बहाए आंसू, एक ने तो 'बेटे' को मार दी गोली

Sun, 19 May 2019 12:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nirupa roym, reema lagoo, durga khote - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस रीमा लागू मां का किरदार निभाकर पर्दे पर इतनी पॉपुलर हुईं कि आज भी लोग उनके किरदार को याद करते हैं। चाहे मैंने प्यार किया में सलमान खान की मां हो या कल हो ना हो में शाहरुख खान की मां का किरदार, रीमा लागू ने हर फिल्म में यादगार एक्टिंग की। 18 मई 2017 को रीमा लागू का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। आज उनकी डेथ एनिवर्सिरी पर चलिए हम आपको बॉलीवुड की उन मांओं से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अलग छाप छोड़ी।
विज्ञापन

2 of 6
Karan Arjun - फोटो : social media
राखी
साल 1995 में आई करण-अर्जुन फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं। इस फिल्म राखी ने दुर्गा सिंह का रोल निभाया था। इस फिल्म में मां का अटूट विश्वास दिखाया गया है। दुर्गा सिंह के दोनों बच्चों को उसके पति की हत्या करने वाले मार देते हैं। उसके बावजूद मां को विश्वास रहता है कि उसके दोनों बच्चे अपने पिता के गुनहगारों का बदला लेने आएंगे और ठीक वैसा ही होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Nirupa Roy - फोटो : file photo
निरूपा रॉय
1975 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार में निरूपा रॉय ने मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में निरूपा रॉय का नाम सुमित्रा देवी था। इसमें वह अमिताभ और शशि कपूर की मां बनी थीं। इस फिल्म में एक मां का अपने बेटे को गलत रास्ते से सही रास्ते पर कैसे लेकर आती है उसी का संघर्ष दिखाया गया है। 

4 of 6
durga khote - फोटो : file photo
दुर्गा खोटे 
दुर्गा खोटे बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में महिलाओं के लिए नए आयाम बनाए। वो दौर था जब बॉलीवुड में एक्ट्रेस का कोई स्थान नहीं था। महिलाओं का किरदार भी पुरुष ही निभाया करते थे। ऐसे दौर में दुर्गा खोटे ने फिल्मों में एंट्री की और हीरोइन के तौर पर अपनी पहचान बनाई। दुर्गा खोटे ने कई सारी फिल्मों में काम किया जिसमें मुगल-ए-आजम फिल्म भी शामिल है।  
विज्ञापन

5 of 6
Nargis - फोटो : file photo
नरगिस 
मदर इंडिया फिल्म में नरगिस ने राधा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नरगिस ने गांव की गरीब मां का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि अपने बच्चों का पेट भरने के लिए मां क्या क्या करती है। बाद में जिस बेटे को वो अपना जिगर का टुकड़ा मानती है न्याय के लिए उसे गोली मार देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ramya krishnan - फोटो : social media
राम्या कृष्णन
बाहुबली में शिवगामी का रोल राम्या कृष्णन ने निभाया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां ने अपनी ममता की छांव में पराए बच्चे को भी पाल पोसकर बड़ा किया था जो आगे चलकर 'बाहुबली' बनता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें