फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Couples: पर्दे पर भी रोमांस कर चुके हैं ये रियल लाइफ कपल्स, लिस्ट में हैं कई बड़े सितारों के नाम

Tue, 27 Jun 2023 02:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों में एक साथ काम करने के दौरान सितारों को प्यार हो जाता है। वहीं, कई दफा रिलेशनशिप में आने के बाद इन कलाकारों का ऑन स्क्रीन रोमांस देखने को मिलता है। मौजूदा समय में बी-टाउन में ऐसी बहुत सी जोड़ियां हैं जो न सिर्फ रियल लाइफ कपल हैं, बल्कि इन्हें बड़े पर्दे पर भी इश्क फरमाते हुए भी देखा जा चुका है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। 
Kajol: काजोल ने शाहरुख खान को बताया सबसे समझदार अभिनेता, साझा किया फिल्म 'करण अर्जुन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने  हुए हैं। हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। दोनों रियल लाइफ पार्टनर होने के साथ रील लाइफ में भी रोमांस कर चुके हैं। लस्ट स्टोरीज 2 में ये दोनों एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 29 जून को नेटफ्लिक पर दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा देशमुख
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा देशमुख को बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों के बीच काफी गहरी बॉन्डिंग नजर आती है। रिलय लाइफ के अलाना यह जोड़ा पर्दे पर भी कई बार बार रोमांस  कर चुका है। तुझे मेरी कसम और तेरे नाल लव हो गया फिल्म में लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। 

4 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। अक्सर दोनों को इवेंट में एक साथ शिरकत करते हुए देखा जाता है। रील और रियल लाइफ दोनों में ही इस कपल की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों ने सबसे पहले रामलीला में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद भी ये सितारे एक साथ कई फिल्मों में दिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और अलिया भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। फिल्म ब्रह्मास्त्र में दोनों सितारों को पर्दे पर रोमांस करते देखा गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों की अब शादी हो चुकी है। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम राहा है।
Shahana Goswami: 'नीयत' की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हैं शहाना गोस्वामी, अपने रोल के बारे में कही यह बड़ी बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें