अमर सिंह, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच का विवाद जितना पुराना है उससे भी कहीं पुराना दोनों के बीच का रिश्ता रहा है। दोनों एक समय में एक दूसरे के परिवार के सदस्य रहे हैं। लेकिन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि एकाएक अमर सिंह अमिताभ के परिवार पर हमलावर हो गए। उन्होंने बच्चन परिवार के ऊपर निशाना साधना शुरू कर दिया। अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन को ऐसा अभिनेता बताया जो कई अपराधों में उलझे रहे। साथ ही साथ परिवार के क्लेश के बारे में भी कई बातें उजागर की।