फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है बॉलीवु़ड का असली सुपरस्टार?

Sat, 04 Nov 2017 10:48 AM IST
मायादर्पण डेस्क / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
2017 में सलमान, शाहरुख, आमिर की खान तिकड़ी से लेकर ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर तक को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार झटके लगे। वहीं अक्षय कुमार का स्टारडम बढ़ा। अजय देवगन को दिवाली पर आई 'गोलमाल अगेन' ने चमक बनाए रखने में सहारा दिया और वरुण धवन स्टारडम की रेस में तेजी से निकल कर आए। जब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढंग से पैर तक नहीं जमा पा रहीं, तो वरुण ने इस साल 100 करोड़ वाली दो फिल्में दीं। वह लंबी रेस का घोड़ा माने जा रहे हैं। आखिरी दो महीनों में 'पद्मवाती' और 'टाइगर जिंदा है' से ही तगड़े कलेक्शन की उम्मीद है। ऐसे में 2017 के जाते-जाते आशा-निराशा का माहौल तय होने में थोड़ा वक्त है। फिलहाल यह देखना रोचक होगा कि सितारों की रेस में आखिर कौन बॉक्स ऑफिस का असली बादशाह है। 100 करोड़ आज सफलता की नई पहचान है और इसके आधार पर देखा जा सकता है कि किसका स्टारडम कितना चमक रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
सलमान खान
क्लब 100 करोड़ में 11 फिल्में
सलमान की फिल्म 'दबंग' के बाद बॉक्स ऑफिस पर उनकी दबंगई ऐसी जमी कि वे लगातार नई ऊंचाई छूते गए। 'दबंग' से लेकर 'ट्यूबलाइट' तक सलमान की सारी 11 फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया। 'दबंग', 'रेडी', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'दबंग 2', 'जय हो', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'ट्यूबलाइट' 100 करोड़ क्लब वाली फिल्में हैं। 'किक' 200 करोड़ के पार गई थी। 'बजरंगी भाईजान' तथा 'सुल्तान' ने 300 करोड़ कमाए।
विज्ञापन

3 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : SELF
अक्षय कुमार
क्लब 100 करोड़ः आठ फिल्में
अक्षय कुमार ने खुद को हिट मशीन के रूप में बदल लिया है। 100 करोड़ फिल्मों के क्लब में वह शाहरुख-आमिर से आगे खड़े हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी पिछली पांच फिल्मों 'टॉयलेटः एक प्रेमकथा', 'जॉली एलएलबी-2', 'रुस्तम', 'हाउसफुल-3', 'एयरलिफ्ट' ने 100 करोड़ का बिजनेस किया। उनकी 'हाउसफुल-2', 'राउडी राठौड़' और 'हॉलीडे' ने भी 100 पार की कमाई की।
पढ़ें: गिन्नी के परिवार ने कपिल के सामने रखी शर्त, शादी के लिए करना होगा ये काम

4 of 8
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान
क्लब 100 करोड़ः सात फिल्में
2015 से शाहरुख खराब दौर में हैं। 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद शाहरुख की कोई फिल्म हिट नहीं हुई। इस साल 'रईस' का कारोबार सौ करोड़ पार करके भी औसत रहा, तो बड़े बजट की 'जब हैरी मेट सेजल' 60 करोड़ से कुछ ही ऊपर गई। इस दौर में शाहरुख ने 'फैन' जैसी फ्लॉप फिल्म भी दी। शाहरुख के पास 200 करोड़ के कलेक्शन वाली केवल एक फिल्म, 'चेन्नई एक्सप्रेस' है।
विज्ञापन

5 of 8
आमिर खान
क्लब 100 करोड़: पांच फिल्में
आमिर ने बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब शुरू किया था। 2008 में उनकी 'गजनी' ने 114 करोड़ कमाए थे। 2012 में आई 'तलाश' (90 करोड़) छोड़ दें, तो आमिर की मुख्य भूमिकाओं वाली हर फिल्म ने देश में 100 से 300 करोड़ बिजनेस किया। उनकी 'थ्री इडियट्स' और 'धूम-3' 200 करोड़ के पार रही। 'पीके' और 'दंगल' ने 300 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 8
अजय देवगन
क्लब 100 करोड़: चार फिल्में
'सिंघम रिटर्न्स' के बाद फ्लॉप और औसत फिल्मों से जूझ रहे अजय देवगन को इस िदवाली ने राहत दी। दूसरे सप्ताह में 'गोलमाल अगेन' 2017 की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। 100 करोड़ क्लब की चार फिल्में 'गोलमाल-3', 'बोल बच्चन', 'सिंघम रिटर्न्स' और 'गोलमाल अगेन' उनके पास हैं। आने वाले दिनों में उन्हें अकेले दम पर बड़ी सफल फिल्म की जरूरत है।
पढ़ें: रिलीज से पहले रिकॉर्ड बना रही पद्मावती पर विवाद गरमाया, उमा भारती भी कूदीं
विज्ञापन

7 of 8
वरुण धवन
क्लब 100 करोड़: चार फिल्में
वरुण नई पीढ़ी के सबसे भरोसेमंद सितारे के रूप में उभरे हैं। 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से करियर शुरू करने वाले वरुण की अभी तक नौ फिल्में आईं और इनमें से एक भी फ्लॉप नहीं है। उनकी चार फिल्में 'एबीसीडी-2', 'दिलवाले', 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां', 'जुड़वा-2' ने 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश किया है। 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' और 'बदलापुर' उनकी बड़ी हिट फिल्में हैं।
विज्ञापन

8 of 8
ऋतिक रोशन
क्लब 100 करोड़: तीन फिल्में
'कहो ना प्यार है' से ब्लॉकबस्टर शुरुआत करने वाले ऋतिक रोशन बाद में उतार-चढ़ाव का शिकार हो गए। डेब्यू फिल्म के बाद भी होम प्रोडक्शन फिल्मों 'कोई मिल गया', 'कृष' और 'कृष-3' ने उनका स्टारडम बरकरार रखने में बड़ी भूमिका निभाई। 2016 की सुपरफ्लॉप 'मोहनजोदड़ो' और इस साल की अति-औसत 'काबिल' ने ऋतिक के स्टारडम को संकट में डाल रखा है। ऋतिक अब शिक्षाविद-गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक से अपनी किस्मत आजमाएंगे। ऋतिक के खाते में 100 करोड़ वाली तीन फिल्में हैं। 'अग्निपथ', 'कृष-3' और 'बैंग बैंग'। चमक बरकरार रखने के लिए उन्हें मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें