फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा और शिल्पा से लेकर श्रीदेवी और कटरीना तक, क्या आप जानते हैं इन अभिनेत्रियों के असली नाम

Sun, 14 Feb 2021 03:21 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रेखा-कटरीना-श्रीदेवी-शिल्पा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में हीरो-हीरोइनों का नाम बदलना कोई नई बात नहीं है। कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अलग-अलग कारणों से अपने नाम बदले हैं और उनका असर ऐसा हुआ कि अधिकतर लोग उन्हें ऑन स्क्रीन नाम से ही जानते हैं। शायद की कोई ऐसे एक्टरों का असली नाम जानता है। आज बात करते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही खूबसूरत अभिनेत्रिओं के असली नाम के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 10
रेखा
इसमें सबसे पहला नाम आता है रेखा का। रेखा तमिल एक्टर जेमिनी गणेशन और पुष्पावली की बेटी हैं। उनका असली नाम भानुरेखा गणेशन है। फिल्मी करियर शुरू करने से पहले ही उन्होंने अपना नाम बदलकर रेखा रख लिया था। 
विज्ञापन

3 of 10
श्रीदेवी - फोटो : ट्विटर
अपने समय की सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा अयंगर अप्पम था। इतने लंबे नाम के कारण उन्हें कई बार परेशानी होती थी इसलिए उन्होंने इसे बदलकर श्रीदेवी कर लिया।

 

4 of 10
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
जानीमानी एक्ट्रेस तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। इसे बदलकर उन्होंने तब्बू नाम रख लिया।
 
विज्ञापन

5 of 10
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
अपनी अदाओं से लोगों को दिवाना बनाने वाली कैट का भी असली नाम कटरीना कैफ नहीं है। उनका नाम कटरीना टर्क्योट था जिसे उन्होंने सलमान खान की सलाह पर बदल लिया था। 

 
विज्ञापन

6 of 10
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी का नाम पहले अश्विनी शेट्टी था, जिसे बाद में उन्होंने बदल लिया। 
 
विज्ञापन

7 of 10
मंदाकिनी
अपने समय की बोल्ड अदाकाराओं में से एक मंदाकिनी का असली नाम भी शायद ही आप जानते होंगे। उनका नाम पहले यास्मीन जोसेफ था।

 

8 of 10
महिमा चौधरी
परदेस गर्ल के नाम से फेमस महिमा चौधरी का असली नाम ऋतु चौधरी है।
 

9 of 10
रीना रॉय
जन्म के बाद पहले रीना रॉय का नाम सायरा अली रखा गया था, जिसे बाद में उनकी मां ने बदलकर रूपा रॉय कर दिया था। लेकिन जब उन्हें पहली फिल्म 'जरूरत' में कास्ट किया गया था, तो प्रोड्यूसर ने उनका नाम रूपा से रीना कर दिया।

 
विज्ञापन

10 of 10
मल्लिका शेरावत - फोटो : instagram: mallikasherawat
बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिक शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। इसे उन्होंने अपने दोस्तों की सलाह पर बदलकर मल्लिका कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें