नेटफ्लिक्स की भारत में जड़ें जमाने वाली वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का दूसरी सीजन रिलीज हो चुका है। आप में से कई लोग इसे देख भी रहे होंगे। सीरीज का दूसरा सीजन पहले सीजन की कहानियों की परतें खोल रहा है। इस सीजन में पहले सीजन की बनिस्बत थोड़ा ठहराव है और निर्देशन भी पहले के मुकाबले सुलझा हुआ है। लेकिन, अगर आपने सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन के आठों एपिसोड्स नहीं देखे हैं तो आपको यह सीजन समझने में दिक्कत आएगी। और, ये भी हो सकता है कि पहला सीजन आपने देखा हो लेकिन भूल गए हों कि आखिर तब हुआ क्या था? तो चलिए हम आपको बताते हैं सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन की पूरी कहानी, एपिसोडवार।