बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' हाल फिलहाल में सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में एक बार फिर से अधिक फिल्म का एक मॉर्फ्ड वीडियो क्लिप चर्चा में है, लेकिन इस बार इसका कनेक्शन पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से है।
विज्ञापन
2 of 5
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दरअसल सोशल मीडिया पर एक एडिटिड वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में फिल्म तानाजी के चेहरों पर राजनेताओं के चेहरे एडिट किए गए हैं। वीडियो क्लिप में छत्रपति शिवाजी महाराज के चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा लगाया गया है। तो वहीं तानाजी मालुसरे के चेहरे पर अमित शाह का चेहरा। इसके साथ ही उदय भान के चेहरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का चेहरा एडिट किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
शिवसेना सांसद संजय राउत
- फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का शिवसेना नेता संजय राउत ने तीखा विरोध किया है। वहीं निजी तौर पर भी वो इसकी पूछताछ कर रहे हैं। संजय राउत का कड़े शब्दों में कहना है कि किसी भी कीमत पर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात एडिटिड वीडियो की करें तो तानाजी में जहां हकीकत में कोंडाना किले को लेकर बात होती है तो वहीं मॉर्फ्ड वीडियो में कोंडाना किले की जगह दिल्ली विधानसभा का जिक्र दिखाया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली जीतने के लिए अमित शाह का चुनाव कर रहे हैं। वहीं उदय भान के रूप में अरविंद केजरीवाल डायलॉग बोलते दिख रहे हैं।
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वैसे बात अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर की करें तो फिल्म 2020 की पहले हिट साबित हुई है। फिल्म ने अभी तक 175.62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें तानाजी के देखते हुए थिएटर में दर्शक नोट उड़ा रहे थे।