सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले बिहार के डीजीपी के अलावा बिहार के मंत्री संजय झा ने कहा, 'इसका मतलब है कि बिहार में जो FIR दर्ज हुई थी वो सही थी। CBI को जांच देने की जो सिफारिश की गई थी वो सही थी और मुंबई पुलिस जैसे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही थी वो उजागर हुआ है।' कोर्ट के फैसले के बाद JDU प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, 'देश के जनमानस की आवाज पर SC ने मोहर लगाई है। मैं धन्यवाद देता हूं CM नीतीश कुमार को जिन्होंने सुशांत के पिता की गुहार सुन दस्तावेज केंद्र को भेजा। हम इस पर क्यों राजनीति करेंगे। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस ने 2 महीने से कुछ नहीं किया सिर्फ टाल मटोल की।'