फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिर रिया पर कस सकता है ईडी का शिकंजा, इस वजह से हो सकती है दोबारा पूछताछ

Wed, 19 Aug 2020 12:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और बिहार सरकार के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ पटना में दर्ज हुए मामले को मुंबई में ट्रांसफर करने और सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच को फिलहाल टालने की अपील की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को करने के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से प्रवर्तन निर्दशालय (ईडी) की ओर से रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
दरअसल बीते दिनों ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। दिवगंत अभिनेता के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से कथित तौर पर लेनदेन किया है। इस संबंध में ईडी ने रिया सहित कई लोगों से पूछताछ भी की है, लेकिन सभी के बयानों को लेकर वह संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
वहीं ईडी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में से जुड़े अहम सबूत जैसे कि सुशांत सिंह राजपूत का मोबाइल फोन और लैपटॉप उनके साथ साझा नहीं किया। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने ईडी को अभी तक फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट भी नहीं दी है, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद ईडी फिर से इस मामले के मुख्य संदिग्ध आरोपियों को समन भेज सकता। इससे पहले तक मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग न करने के आरोप भी लते रहे हैं।

4 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि इस सुशांत सिंह राजपूत की मौत सीबीआई ही करेगी। मुंबई पुलिस इस जांच से जुड़ी सभी रिपोर्ट और सबूत सीबीआई को स्थानांनतरित करे। मीडिया रिपोट्स का माने तो ऐसे में एक बार फिर से ईडी रिया चक्रवर्ती और इस केस से जुड़ी अन्य संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। अब तक ईडी इस मामले में दो बार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं ईडी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से तीन बार पूछताछ, दिवगंत अभिनेता की मैनेजर श्रुति मोदी से तीन बार और सिद्धार्थ पिठानी से दो बार ईडी पूछताछ की है। ईडी ने अब तक कुल 13 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाये गए थे। इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संदेह के घेरे में हैं। उनके खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में मामला दर्ज करवाया है।

पढ़ें: सीबीआई करेगी सुशांत केस की जांच, जानें रिया चक्रवर्ती सहित सभी पक्षों के वकीलों की अब तक की दलीलें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें