Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। जानिए इन दोनों फिल्मों ने आज गुरुवार को कितनी कमाई की है।
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। इनमें इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ भी शामिल है। जानिए इन फिल्मों ने आज गुरुवार के दिन कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म 'आवारापन 2' के ट्रेलर में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘आवारापन 2’ की हालत बदतर
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
फिल्म की कमाई अब लाखों में आ गई है।
आज गुरुवार को इसने 33 लाख की कमाई की है।
इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 143.98 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन
3 of 4
इरुमुडी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘इरुमुडी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
आज गुरुवार को इसने 3.20 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 88.45 करोड़ का हो गया है।
इन फिल्मों से है टक्कर
‘इरुमुडी’ और 'आवारापन 2’ के अलावा और भी कई फिल्में लगी हुई है। इनमें सबसे आगे कल रिलीज हुई यश की फिल्म 'टॉक्सिक' है, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4', 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर', ‘बंटवारा 1947’ और पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' जैसी फिल्में शामिल हैं।