फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की मदद करने पर रवि किशन ने की सोनू सूद की तारीफ, कहा- 'यही सब याद रहता...'

Tue, 26 May 2020 09:25 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवि किशन, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सोनू सूद इस समय कई लोगों की जिंदगी के असली हीरो बन गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में वह प्रवासी मजदूरों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। सोनू सूद मजदूरों को जरूरत का सामान उपलब्ध करवाने से लेकर उनको घर पहुंचाने तक, उनका हर तरह से जिम्मा उठा रहे हैं। लोगों की इस तरह से मदद करने पर बॉलीवुड सितारे भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मशहूर अभिनेता रवि किशन ने भी सोनू सूद की तारीफ की है। 
विज्ञापन

2 of 5
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता से  नेता बने रवि किशन ने सोनू सूद द्वारा मजदूरों की मदद करने पर ट्विटर पर उनकी तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यही सब याद रहता है दुनिया में'। सोशल मीडिया पर रवि किशन के इस ट्वीट पर उनके और सोनू सूद के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि प्रवासी मजूदरों की मदद करने पर सोनू सूद की हर जगह तारीफ हो रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं बिहार में सोनू सूद के काम से प्रभावित होकर एक शख्स ने उनकी मूर्ति बनाने तक की बात कर दी। ट्विटर पर प्रफुल्ल कुमार नाम के एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सूद सर, बिहार के जिला सिवान में लोग आपकी मूर्ति बनवाने की तैयारी में हैं। सलाम सर, बहुत बहुत प्यार आपको।' 
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्वीट का सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना।' अभिनेता का यह जवाब सुनकर लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने मजदूरों की मदद करने की प्रेरणा कहां से आई। उन्होंने बताया कि उन्हें जब प्रवासी मजदूरों के दर्द का पता चला तो उन्होंने मुंबई के सभी प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनू सूद आगे बताते हैं कि इस पहल की शुरुआत उन्होंने कर्नाटक के तीन सौ लोगों से की। उसके बाद वह अब तक उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड सहित दूसरे राज्यों के लोगों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद सोशल मीडिया के जरिए भी लॉकडाउन में परेशान लोगों और मजदूरों की मदद कर रहे हैं। कई लोग ट्विटर पर उनसे मदद मांग चुके हैं।

पढ़ें: अजय देवगन की हीरोइन की पहली पसंद बनी 'मनी हाइस्ट', देखिए लॉकडाउन में और क्या क्या देखा प्रियमणि ने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें