भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन ने अपना 49वां जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। जन्मदिन की सुबह वे मुम्बई के श्रीमती कमला देवी स्कूल फॉर ब्लाइंड में नेत्रहीन बच्चियों को ना सिर्फ अपने हाथों से खाना खिलाया बल्कि स्कूल की पांच सौ बच्चियों को कपड़े भी बांटे।