फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIRAL VIDEO: जब सड़क पर डांस करने लगी थीं रवीना टंडन, बेटी ने ऐसे किया था रिएक्ट

Wed, 08 Apr 2020 02:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में रवीना टंडन अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं और अचानक ही सड़क पर डांस करने लगती है। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो रवीना टंडन ने शेयर किया है वो तीन साल पुराना यानी 2017 का है। वीडियो में रवीना पति अनिल थडानी और बेटी राशा के साथ नजर आ रही हैं। वहीं ये भी बता दें कि ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है। इस थ्रोबैक वीडियो को शेयर करते हुए रवीन ने खुद ही बताया कि उनके चलते कैसे उनकी बेटी पूरी तरह शर्मिंदा हो गई थी और भागना चाहती थीं।
विज्ञापन

3 of 6
Raveena Tandon with her Family - फोटो : Amar Ujala
वीडियो में रवीना टंडन लाल रंग के वनपीस ड्रेस में सड़क पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अचानक रवीना डांस करने लगती हैं। जिससे पहले उनकी बेटी उन्हें ऐसा नहीं करने को कहती है, लेकिन रवीना नहीं मानती और डांस करती रहती हैं।इसके बाद उनकी बेटी राशा भागकर पिता अनिल थडानी के पास आकर लिपट जाती है। इसके बाद अनिल भी डांस करने लगते हैं। ये सब देखकर राशा वहां से तेज कदमों से कैमरे से मुंह बचाते हुए आगे की तरफ निकल जाती है।
 

4 of 6
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai
इस वीडियो के कैप्शन में रवीना ने लिखा, 'साल 2017 के वो दिन जब न्यूयॉर्क शहर की सड़कें पूरी तरह से फन और खुशियों से भरी हुई थीं। आज पूरे न्यूयॉर्क के लिए प्रार्थना करनी पड़ रही है। भारत, खासकर के महाराष्ट्र, इटली, लंदन सबको प्रार्थनाओं की जरूरत है। ओम,  शायद जल्द ही हम पूरी दुनिया को फिर से चमकता हुआ देख पाएंगे।' 
विज्ञापन

5 of 6
Raveena Tandon
कैप्शन में आगे लिखा है, 'इस घातक बीमारी से जिन लोगों की जिंदगियां चली गईं, मैं उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। आप सभी हमेशा हमारी प्रार्थनाओं में रहेंगे। इस वीडियो में राशा हमेशा की तरह मेरे व्यवहार से पूरी तरह से शर्मिंदा थी। अनिल और मैं उसे बहुत ज्यादा चिढ़ा रहे थे। वो भागने की कोशिश कर रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Raveena Tandon and Akshay Kuamar - फोटो : file photo
वैसे बात रवीना के फिल्मी करियर की करें तो  'मोहरा', 'दिलवाले', 'लाडला', 'इम्तिहान', 'अंदाज़ अपना-अपना', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'आंटी नंबर 1', 'दुल्हे राजा', 'अनाड़ी नंबर 1', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'जिद्दी', 'सत्ता', 'अक्स', 'शूल', 'दमन' जैसी कई फिल्में रवीना की हिट लिस्ट में शामिल हैं। वहीं रवीना की अगली फिल्म 'केजीएफ चेप्टर 2'  है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें