फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना ने लिखा पीएम मोदी को खत, 'आप प्लीज कुछ करिए'

Mon, 14 Mar 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रवीना टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है लेकिन अपनेकिसी काम के लिए नहीं। उन्होंने खत लिखकर कहा है कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) की वजह से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाएंगे। इसलिए प्रधानमंत्री को चाहिए कि वो वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन

रवीना ने लिखा पीएम मोदी को खत, 'आप प्लीज कुछ करिए'

2 of 5
- फोटो : gettyimages
दिल्ली से मुंबई तक बनने वाले इस औद्योगिक गलियारे में 1,483 किलोमीटर लंबा निर्माण होना है। सरकार द्वारा शुरू यह महात्वाकांक्षी परियोजना करीब 6,800 अरब रुपये की है। यह कॉरिडोर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे छह राज्यों से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन

रवीना ने लिखा पीएम मोदी को खत, 'आप प्लीज कुछ करिए'

3 of 5
- फोटो : gettyimages
रवीना टंडन ने हाल ही में जानवरों के हित में कार्य करने वाली संस्था पेटा से हाथ मिलाया था। रवीना ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि मुंबई के आसपास के ज्यादातर वन क्षेत्रों को पहले ही नष्ट किया जा चुका है।

रवीना ने लिखा पीएम मोदी को खत, 'आप प्लीज कुछ करिए'

4 of 5
- फोटो : gettyimages
रवीना ने अपने खत में लिखा है कि एक छोटा सा हरा-भरा क्षेत्र जानवरों के पास है जो अब नहीं बच सकेगा। इस गलियारे के बनने से इस पर भी खतरा मंडराने लगेगा। इन वनों में आगे होने वाला विनाश इस स्थिति को और ज्यादा बदतर कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवीना ने लिखा पीएम मोदी को खत, 'आप प्लीज कुछ करिए'

5 of 5
- फोटो : gettyimages
पेटा ने भी इस परियोजना के चलते तमाम जानवरों की गतिविधियों के बंद हो जाने की बात कही है। जिससे जंगली सुअरों, हिरणों, बंदरों आदि जानवरों को स्वच्छंद विचरण का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें