फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के लिए अब धड़का रवीना टंडन का दिल, ट्विटर पर लिखी ऐसी बात, अनुष्का होंगी हैरान

Thu, 19 Apr 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
IPL 2018 में बीते मंगलवार को विराट कोहली की टीम यानि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और रोहित शर्मा की टीम यानि मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हुई थी। यह काफी दिलचस्प मैच रहा थी। दोनों टीम के कप्तानों ने शानदार खेल दिखाया। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने जहां 94 रनों की पारी खेली वहीं विराट कोहली 92 रन बनाकर भी नॉट आउट रहे। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 46 रनों से मैच हार गई लेकिन विराट कोहली ने गजब की पारी खेली। विराट का गेम देख कर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी काफी प्रभावित हुई हैं और उनकी तारीफ में ट्वीट किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रवीना टंडन ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके लिखा- मेरा दिल विराट के लिए बाहर आया जा रहा है। किसी इकलौते योद्धा की तरह उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लड़ाई की है। बहुत शानदार खेला। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली
आपको बता दें कि मुंबई इंडियन्स की टीम से जहां इविन लुईस ने 65 रन, कुणाल पांड्या ने 15 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 रन बनाए वहीं विराट की टीम से ज्यादातर खिलाड़ी कम रनों पर ही पेवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन

4 of 4
virat kohli rcb
ए.बी. डिविलियर्स का विकेट जाने के बाद आधी टीम का हौसला टूट सा गया था हालांकि विराट क्रीज पर डटे रहे और आखिरी तक गेम को संभालने की कोशिश करते रहे। रवीना टंडन के इस ट्वीट को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। देखना यह होगा कि रॉयल चैलेंजर्स अगले मैच में मुंबई के साथ हिसाब बराबर कर पाती है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें