फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कनिका कपूर मामले पर आया रवीना टंडन का बयान, जानें समर्थन किया या विरोध

Sun, 22 Mar 2020 10:10 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कोरोना वायरस देश में गंभीर रूप लेता जा रहा है। ऐसे में सरकार इसे रोकने की हर संभव कोशिश कर रही है। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की गैर जिम्मेदाराना हरकत से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ गया। कनिका लंदन से वापस लौटी थीं और उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। इसके बावजूद वो लखनऊ में हुईं तीन पार्टियों में शामिल हुईं। बाद में उनका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया।
विज्ञापन

2 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
उनकी इस हरकत की देश के लोगों सहित कई बॉलीवुड सितारों ने आलोचना की। वहीं कुछ ने कनिका का सपोर्ट भी किया। अब कनिका की इस हरकत पर रवीना टंडन का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि देश के लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। 
विज्ञापन

3 of 5
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने टाइम्स आॅफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'इस मामले पर कई तरह की विरोधी बातें सामने आई हैं। इसलिए कोई कुछ नहीं कह सकता है कि वास्तव में उस समय परिस्थिति क्या थी। क्या अथॉरिटीज ने उन्हें (कनिका) ठीक से चेक किया या नहीं या वह वास्तव में इस बारे में झूठ बोल रही हैं कि उस समय उन्हें बुखार नहीं था।'

4 of 5
Raveena Tandon - फोटो : Instagram
रवीना ने यह भी बताया कि होली के दौरान काफी लोग पार्टी कर रहे थे लेकिन उनके परिवार ने इन पार्टियों और सेलिब्रेशन से दूर रहने का फैसला लिया। इसके अलावा उन्होंने अपने पैरंट्स को भी यही सलाह दी कि वे इस बार होली न मनाएं क्योंकि सीनियर सिटिजन कोरोना वायरस का शिकार आसानी से हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raveena Tandon - फोटो : social media
बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ने के किए भारत हर संभव कोशिश कर रहा है। अब तक भारत में 280 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में भारत के कई राज्यों को लॉक डाउन कर दिया गया है। वहीं कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च यानी आज जनता कर्फ्यू लगाया है। इसके तहत पीएम मोदी ने देश की जनता से सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक घर से ना निकलने की अपील की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें