फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के 'जनता कर्फ्यू' अपील की सितारों ने की तारीफ, अक्षय-अजय देवगन सहित इन स्टार्स ने कही ये बात

Sun, 22 Mar 2020 10:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने लोगों को कई तरह के सुझाव दिए और जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को सतर्क रहना जरूरी है। मुझे आपके आने वाले कुछ सप्ताह चाहिए। मैं आपका समय मांगता हूं। विज्ञान अभी तक इसकी कोई दवाई या टीका नहीं बना पाया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू की अपील की। 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। पीएम मोदी की इस अपील को कई फिल्मी सितारों को समर्थन मिल रहा है। अक्षय कुमार, अजय देवगन और शबाना आजमी जैसे कई बड़े कलाकार ने जनता से अपील की है।
विज्ञापन

2 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, 'पीएम मोदी जी द्वारा एक उत्कृष्ट पहल। इस रविवार, 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी जनता कर्फ्यू का पालन करें और दुनिया को दिखाएं कि हम इसमें एक साथ हैं। #SocialDistancing.'
 
विज्ञापन

3 of 6
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
अजय देवगन ने पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'नमस्कार, थोड़ी देर पहले, हमारे पीएम साहब मोदी जी ने हम सभी से COVID-19 के विरोध में संकल्प और संयम दिखाने का अनुरोध किया है। कृपया 22 मार्च को घर पर रहकर जनता कर्फ्यू का पालन करें। सुरक्षित रहें।'
 

4 of 6
Anupam Kher - फोटो : Social Media
अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'कठिन समय में समझदार आदमी रास्ता खोजता है और कायर बहाना। बहुत बहुत धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपके निर्णात्मक विचारो और फैसलों के लिए। ऐसी आपदा के समय में ना केवल देश को बल्कि पूरे विश्व को आप जैसे नेता की सख्त जरूरत है। हम सब मिलकर अपना कर्तव्य निभाएंगे।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Pm Modi, Shabana Azmi - फोटो : social media
एक यूजर ने जब प्रधानमंत्री के इस कदम की आलोचना करते हुए लिखा कि 'रविवार को शाम 5 बजे, सभी को बाहर निकलने और उन लोगों को धन्यवाद देने की जरूरत है जो ताली बजाकर या थाली बजाकर हमारे लिए काम कर रहे हैं। सायरन भी रहेगा। क्या बकवास है।' इस पर शबाना आजमी ने जवाब देते हुए लिखा कि ये बकवास नहीं है। सभी भारतीयों को यह महसूस कराने के लिए है कि हम एक साथ हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala
रितेश देशमुख ने लिखा, 'माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 मार्च को सुबह 7 से 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' की घोषणा की है। उन्होंने सभी से घर से काम करने और यथासंभव सामाजिक दूरियां अपनाने की भी अपील की है। 60 साल  से ज्यादा उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक अगले 2 सप्ताह तक घर में रहें। आइए इसे एक राष्ट्र के रूप में करें।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें