रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आए दिन वो नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वह फैंस द्वारा अपलोड किए गए पोस्ट्स पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं देती हैं। बीते दिनों उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी जो ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की थी। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं, रवीना वास्तव में भी सामाजिक रूप से काफी सक्रिय नजर आती हैं। देशभर में कोरोना की मारामारी से सभी आहत हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों की मदद का बीड़ा उठाया था और ऑक्सीजन से लेकर मेडिकल किट उपलब्ध कराने की ठानी थी। रवीना का यह कदम वाकई सराहनीय था। इसी बीच रवीना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कई तस्वीरें अपलोड की हैं जिनमें उनके बचपन से लेकर आज तक की कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं।