फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, कहा- 'आप हमारे दिल में रहेंगे चिंटू अंकल..'

Fri, 08 May 2020 09:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon, Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का बीती 30 अप्रैल को निधन हो गया था। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया, यही वजह है जो उनके सह कलाकार अभी तक शोक में हैं और सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रकट कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक बार फिर से ऋषि कपूर को याद किया और ऋषि के निधन पर शोक जताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Raveena Tandon - फोटो : social media
रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर का बेहद खास वीडियो साझा कर उन्हें याद किया है। यह वीडियो रवीना टंडन के पिता के जन्मदिन का है। वीडियो में ऋषि कपूर उनके पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। रवीना टंडना ने इस वीडियो के साथ बेहद खास पोस्ट भी लिखा, साथ ही ये भी बताया है कि ऋषि कपूर का ये वीडियो न्यूयॉर्क में उनके इलाज करवाने से पहले का है। 
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media
रवीना टंडन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'प्यारे चिंटू अंकल, आप हमेशा याद किए जाएंगे। इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने से पहले, इस वीडियो को उन्होंने पापा के लिए रिकॉर्ड किया था और वहां होते हुए उन्होंने पापा को जबरदस्त सरप्राइज दिया था। आप हमेशा उस घर में रहेंगे, और हमारे दिल में भी चिंटू अंकल, हम लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं'। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
 
 

4 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर को अब तक कई सह कलाकार उनसे जुड़ी यादों को साझा करते हुए उनके निधन पर शोक जता चुके हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर लंबे समय से लेकिमिया जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे। इसका उन्होंने न्यूयॉर्क में लंबे समय तक इलाज भी करवाया था। फिर कुछ समय बाद वह भारत वापस आ गए थे। निधन से एक दिन पहले ऋषि कपूर की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। वहीं ऋषि कपूर की अस्थि विसर्जित मुंबई के बाणगंगा में हुईं। अस्थि विसर्जित के दौरान नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, भरत साहनी और अयान मुखर्जी उपस्थित थे। ऋषि कपूर के अस्थि विसर्जित की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। 


पढ़ें: लॉकडाउन में इस हीरो ने लगा दी वेब सीरीज की हैट्रिक, लारा के साथ दिखने की हसरत बाकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें