फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना टंडन ने श्रीदेवी के साथ बीते पलों को किया याद, शेयर की यह बात

Tue, 27 Feb 2018 05:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। इस बीच एक्ट्रेस रवीना टंडन ने श्रीदेवी के साथ के उस पल और अनुभव को शेयर किया, जब वह फिल्म 'लाडला' कर रही थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
गौरतलब है कि एक्टर अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'लाडला' में श्रीदेवी से पहले एक्ट्रेस दिव्या भारती को कास्ट किया गया था। मगर दिव्या का एक हादसे में निधन होने के बाद श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया। 'लाडला' की शूटिंग में श्रीदेवी के साथ रवीना ने अपना अनुभव शेयर किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रवीना ने बताया कि 'लाडला' की शूटिंग के दौरान मैं, श्रीदेवी और शक्ति कपूर जी औरंगाबाद में थे। वहीं श्रीदेवी जब अपने डायलॉग बोल रही थीं तो वह भी बार-बार बोलते समय उसी जगह अटक रहीं थी जहां दिव्या भारती अटक रही थीं। 
 

4 of 5
रवीना ने श्रीदेवी के साथ अपने और भी अनुभव शेयर किए, उन्होंने बताया कि वह उनकी सीनियर एक्ट्रेस थीं, इसलिए उनका सपना हमेशा से उनके साथ काम करने का रहा था। आगे उन्होंने बताया कि मैं उनसे तब मिली जब मैं बहुत छोटी थी। मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि श्रीदेवी की मौत भांजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने के 4 दिन बाद रहस्यमयी हालत में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी की होटल के बाथटब में डूबने से मौत हुई है। हालांकि, अभी जांच जारी है और मामले पर सस्पेंस बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें