फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के जश्न में मौजूद था श्रीदेवी का मेकअप मैन, अब सामने आकर खोले कई राज

Tue, 27 Feb 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी
श्रीदेवी अपनी ननद के बेटे मोहित मारवाल की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। यह उनकी आखिरी यात्रा साबित हुई। दुबई से श्रीदेवी नहीं बल्कि उनकी मौत की खबर आई। हाल ही में श्रीदेवी के मेकअप आर्टिस्ट ने उनके बारे में कई खुलासे किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी
श्रीदेवी के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष शिंदे दुबई में मोहित मारवाह की शादी में भी मौजूद थे। उन्होंने ही श्रीदेवी का मेकअप किया था। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी सेट पर बहुत पॉजिटिव रहती थीं और सभी को अपना परिवार समझती थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीदेवी
सुभाष ने कहा, 'मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। मैं मोहित की शादी में मौजूद था। वो बहुत सुंदर और खुश लग रही थीं। मैं दो दिन पहले वापस लौटा और शनिवार को खबर आई कि उनका निधन हो गया।'

4 of 5
श्रीदेवी
सुभाष ने कहा, मैं अभी भी शॉक में हूं। सुभाष ने फिल्म 'इंग्लिश-विग्लिश' के बाद उनके साथ काम करना शुरू किया था। सेट पर सभी को वो परिवार की तरह ट्रीट करती थीं। वो सभी से पूछती थीं समय पर खाना खाया कि नहीं। सभी का हाल-चाल भी वो लेती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी
एक्ट्रेस के साथ वो बहुत अच्छी पेंटर भी थीं। सुभाष ने बताया, 'उन्हें कलर और शेड का बहुत अच्छा सेंस था। मैंने भी उनसे सीखा था।' बता दें कि श्रीदेवी ने 'पुली' और 'मॉम' में काम किया है। श्रीदेवी सेट पर कभी नखरे नहीं दिखाती थीं और हमारा साथ देती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें