बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' का सीजन 9 काफी चर्चा में है। नच बलिए को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस शो की जज बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन और अहमद खान हैं। रवीना टंडन नच बलिए के प्रोड्यूसर सलमान खान की अच्छी दोस्त भी हैं। रवीना ने सलमान को लेकर बड़ी मजेदार बताई है।
विज्ञापन
2 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : Amar Ujala
रवीना टंडन ने हाल ही में मिड डे को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मी सफर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। यहां रवीना टंडन ने कहा है कि सलमान खान अक्सर लोगों से ये कहते रहते हैं कि वह मुझे 120 साल से जानते हैं। ये उनके साथ सबसे अच्छी चीज हैं। हम दोनों शो के सेट पर भी बेहिसाब बाते करते रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
raveena tandon
- फोटो : file photo
रवीना टंडन ने 'नच बलिए' के सीजन 9 के सेट से जुड़ी बातों का जिक्र करते हुए बताया कि,'जब शो प्रसारित हो रहा था तो मुझे लगा है कि समय की कमी के कारण शो का बड़ा हिस्सा एडिट किया। इसके बाद हम दोनों एक-दूसरे से कह रहे थे कि हम इतनी बातें क्यों कर रहे थे। हम दोनों 29 साल पुरानी अपनी शूटिंग को भी याद कर रहे थे।'
4 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : file photo
रवीना टंडन ने साल 1993 में सलमान खान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' से अपना बॉलीवुड में सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लाखों दिलों को जीता। रवीना 90 के दशक के सुपरहिट हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ मशहूर कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में भी काम किया है।
सलमान खान और रवीना टंडन बहुत पुराने और अच्छे दोस्त हैं। आपको बता दें बीते शुक्रवार से 'नच बलिए' का सीजन 9 शुरू हो चुका है। सलमान खान ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ इस शो का आगाज किया। दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद भी किया है। नच बलिए के सीजन 9 की खास बात ये है कि इस बार कुछ एक्स गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की जोड़ियां भी अपने नच से दर्शकों के दिलों को जीतेगी।