Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। इन दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है। दोनों का अफेयर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन यह दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कभी रियलिटी शो में तो कभी देर रात डिनर डेट पर देखे जाते हैं। इन दोनों में भी उम्र का फासला ज्यादा है। मलाइका अरोड़ा 45 की हैं जबकि अर्जुन कपूर 33 के, यानी कि मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं। हाल ही में दोनों न्यूयॉर्क घूमने गए थे।