बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन अब भले ही कम फिल्मों में ही नजर आ रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। इसके अलावा वह फैंस द्वारा अपलोड किए गए पोस्ट्स पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं देती हैं। रवीना 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनके लिए दुनिया आज भी दीवानी है। ऐसे में जब भी वो फैंस के लिए कुछ तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं तो वो झट से वायरल हो जाती हैं। इसी बीच रवीना एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं।
मुंबई की भारी बारिश में ऐसे मदद करती दिखीं रवीना टंडन
हाल ही में रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह मुंबई की भारी बारिश के दौरान एक कुत्ते को बचाती दिख रही हैं। एक कुत्ता जो बारिश में भीग गया है और ठंड से कंपकंपाते हुए डरा-सहमा बैठा हुआ है। रवीना उस कुत्ते को गोद में लेकर सहलाती हैं और बाद में उसे सुरक्षित जगह पर पहुंचा देती हैं। इसके साथ ही रवीना ने लोगों से एक खास अपील भी की है कि यदि आप भी ऐसे ही किसी जानवर को असहाय अवस्था में देखते हैं तो उसकी मदद करने की कोशिश जरूर करें।