रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि महाराष्ट्र इन दिनों लगातार चर्चा में है। कभी राजनीतिक उठा-पटक को लेकर तो कभी वहां चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स को लेकर। हाल ही में एकनाथ शिंदे के रूप में महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। शिंदे के सीएम बनते के साथ ही एक मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है और यह मुद्दा है, 'आरे मेट्रो 3 कारशेड'। दरअसल इसे बनाने के लिए आरे जंगल को काटना पड़ेगा, जिसके खिलाफ सिर्फ आम जनता और नेता ही नहीं, बल्कि सिने सितारे भी सामने आ रहे हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन भी उन्हीं में से एक हैं।