शादी में जरुर आना
- फोटो : Zee Music Company
शादी में जरूर आना
ओटीटी - जी5
ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी... गाने से तमाम दिल टूटे आशिकों को प्राेत्साहित करने वाली फिल्म शादी में जरूर आना एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें राजकुमार राव और कृति खरबंदा ने अहम भूमिकाएं निभाईं। राजकुमार राव की यह फिल्म आईएएस की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में सत्तू (राजकुमार राव) और आरती (कृति खरबंदा) की शादी तय हो जाती है, लेकिन आरती पढ़ाई करके ऑफिसर बनना चाहती है और वह शादी के दिन घर छोड़कर भाग जाती है। IAS की जिंदगी, PCS से मोहब्बत और रिलेशनशिप की कहानी लोगों को बहुत पसंद आई थी।