इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्मों की बहार आई हुई है। इस शुक्रवार को कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज हुई हैं, 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' और दिव्या खोसला की 'सावी' शामिल है। इन फिल्मों के आते ही राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' सिनेमाघरों को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है...