आशुतोष राणे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रेस कांफ्रेस में वेब सीरीज ‘अरण्यक’ के साथी सितारे जाकिर हुसैन, मेघना मलिक के अलावा इसके निर्देशक विनय वाइकुल, लेखक चारुदत्त और निर्माता व सीरीज रचयिता रोहन सिप्पी भी मौजूद थे। लेकिन, सीरीज में रवीना टंडन के किरदार के ससुर का किरदार कर रहे आशुतोष राणा इस शाम सबके आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने कहा कि भय उन्हें किसी बाहरी चीज से नहीं लगता, भय उन्हें खुद से लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर इंसान के भीतर अच्छाई और बुराई का संघर्ष चलता रहता है और उन्हें भय यही रहता है कि कभी उनके भीतर की नकारात्मकता उन पर हावी न हो जाए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सवाल चाहे जितने अंधेरों से आएं, जवाब हमेशा उजालों से ही आने चाहिए।