फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon Daughter: तारा सुतारिया की तरह हूबहू नजर आती हैं रवीना टंडन की बेटी, यकीन न आए तो देखें वीडियो

Thu, 01 Sep 2022 02:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रवीना टंडन, राशा - फोटो : सोशल मीडिया
गणेश उत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के सितारों तक इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने गणेश उत्सव पर गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत किया है। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर अदाकार रवीना टंडन अपनी बेटी के साथ शिल्पा शेट्टी के घर भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने पहुंचीं। हालांकि एक्ट्रेस से ज्यादा चर्चा इस समय उनकी बेटी की हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
रवीना टंडन, राशा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बाकी सेलेब्स की तरह शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने अपने घर में पूजा रखी थी जिसमें शामिल होने के लिए कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इन्हीं में से एक रवीना टंडन भी थीं। रवीना अपनी बेटी के साथ यहां पहुंची थी। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा को देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
राशा - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में रवीना एक हाथ में गिफ्ट लिए हुए गुलाबी रंग की आकर्षक ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके सिल्वर स्टडेड ईयररिंग्स और डार्क रेड लिपस्टिक उनके ओवरऑल लुक को कम्पलीट कर रहे थे। हालांकि, खूबसूरती के मामले में नेटिजन्स का दिल उनकी बेटी ने जीत लिया। सुनहरे झुमके के साथ नारंगी रंग का सलवार सूट पहने हुए, 17 साल की राशा बहुत सुंदर लग रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना तारा सुतारिया से करने लगे। 
विज्ञापन

4 of 4
राशा, रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल1995 में रवीना ने पूजा और छाया को गोद लिया और अकेले ही उनका पालन-पोषण किया। इसके बाद उन्होंने 2004 में फिल्म वितरक अनिल थडानी से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे राशा और रणबीर हैं। राशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह अक्सर अपनी फोटोज अपने अकाउंट पर शेयर किया करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें