फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के दिनों से रवीना टंडन को मिलने लगे थे मॉडलिंग के ऑफर, जानें करियर की खास बातें

Mon, 26 Oct 2020 07:43 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन का जन्म 26 अक्तूबर 1974 को मुंबई में हुआ। फिल्मों में आने से पहले रवीना टंडन मॉडलिंग करती थीं। उनके पिता रवि टंडन भी निर्देशक हैं। रवीना मुंबई में ही पली बढ़ी हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी ऐसी ही खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रवीना टंडन ने मुंबई के जुहू स्थित जमनाबाई पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे तो उन्होंने सेकेंड ईयर में ही पढ़ाई छोड़ दी। रवीना टंडन ने 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रवीना के पिता का नाम रवि टंडन है और उनकी मां का नाम वीना टंडन। दोनों का नाम मिलाकर रवीना का नाम रखा गया। उनका निक नेम मुनमुन है। यह नाम उनके मामा और अभिनेता मैकमोहन ने दिया था। मॉडलिंग के दिनों में रवीना ने मशहूर एड मेकर प्रह्लाद कक्कड़ के साथ काम किया।

4 of 5
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रवीना टंडन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। इनमें मोहरा, दिलवाले, लाडला बड़ी हिट साबित हुईं। इसके अलावा अंदाज अपना अपना में भी रवीना थीं। उन्हें कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी और दिल तो पागल है में करिश्मा कपूर का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना टंडन - फोटो : फाइल
रवीना टंडन के अफेयर की चर्चा अक्षय कुमार से रही। अक्षय कुमार से अलग होने के बाद रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी को डेट करना शुरू किया। अनिल तलाकशुदा थे। 22 फरवरी 2004 को दोनों ने उदयपुर में शादी की। दंपति के एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। शादी से पहले रवीना ने दो बेटियों (छाया और पूजा) को गोद लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें