बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार रहा है। अखियों से गोली मारे और तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त जैसे दर्जनों हिट गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर करने वाली अभिनेत्री, आज पूरे 47 साल की हो गई हैं। एक से एक हिट फिल्में देने वाली रवीना दर्शकों के दिलों पर राज करती आई हैं। मॉडलिंग से करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री ने बॉलीवुड को लाडला', 'दिलवाले', 'मोहरा' और 'अंदाज़ अपना अपना' जैसे कई ब्लॉकबस्टर्स भी दिए। हालांकि रवीना को प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। पर क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री के चाहने वालों में तीन सुपरस्टार्स भी शामिल थे, जिन्होंने रवीना से प्यार तो किया, लेकिन अंत में उनका दिल तोड़कर चले गए।