राशा
- फोटो : social media
रवीना टंडन और राशा की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों को varindertchawla ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। दिलवाले, मोहरा, दुल्हे राजा, लाडला, अंदाज अपना अपना और छोटे मियां बड़े मियां जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। हाल में रवीना लव लॉफ लाइव शो में पहुंची थीं। इस शो में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।