फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Anniversary: लाखों लोगों का दिल तोड़ जब रवीना बन गई थीं अनिल थडानी की दुल्हन, देखिए 18 साल पुराना वेडिंग एलबम

Tue, 22 Feb 2022 01:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
raveena tandon anil thadani wedding anniversary - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के साथ 'पत्थर के फूल' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं रवीना टंडन की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। रवीना ने 2004 में अनिल थडानी से शादी कर ली थी। साल 2003 के नवंबर में दोनों ने सगाई की थी। दोनों की शादी उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में पंजाबी और सिंधी रीति रिवाज से हुई थी। आज दोनों की शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं। चलिए इस खास मौके पर आपको दिखाते हैं रवीना की शादी की तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
raveena tandon anil thadani wedding anniversary - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2003 में रवीना टंडन ने अनिल थडानी को डेट करना शुरू किया। अनिल रवीना की फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर थे। साल 2003 में रवीना टंडन के जन्मदिन के मौके पर अनिल ने उनको शादी के लिए प्रपोज किया और रवीना ने 'हां' कह दिया था।

विज्ञापन

3 of 6
raveena tandon anil thadani wedding anniversary - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना मंडप में 100 साल पुरानी डोली में आई थीं।  अपने इस खास दिन उन्होंने लाल कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ था। वहीं, अनिल गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

4 of 6
raveena tandon anil thadani wedding anniversary - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल थडानी की लाइफ में रवीना दूसरी पत्नी बनकर आई थीं। अनिल की पहली शादी नताशा से हुई थी। हालांकि रवीना से शादी के लिए अनिल ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
raveena tandon anil thadani wedding anniversary - फोटो : सोशल मीडिया
हर लड़की की तरह रवीना की इच्छा थी कि उनकी शादी धूमधाम से हो। रवीना और अनिल ने भी शाही अंदाज तरीके से सात फेरे लिए थे। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
raveena tandon anil thadani wedding anniversary - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद रिसेप्शन की आयोजित किया गया था। 20 साल की उम्र में रवीना टंडन ने दो बेटियों को गोद लिया था, जिनका नाम पूजा और छाया है। अनिल से शादी करने से पहले रवीना अक्षय कुमार को डेट करती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें