फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत का दावा- 'फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं', रवीना टंडन और राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात

Wed, 02 Sep 2020 11:40 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवीना, कंगना और राम गोपाल वर्मा - फोटो : Instagram: @kanganaranaut @officialraveenatandon @rgvzoomin
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सिर्फ अपने दमदार अभिनय और फिल्मों के लिए ही चर्चा में नहीं रहती हैं। कंगना अक्सर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते भी सुर्खियों में आ जाती हैं। कंगना अक्सर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। ऐसे में कभी उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स और सितारों का साथ मिलता है तो कभी उन्हें ट्रोल होना पड़ता है। इस बीच कंगना ने बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा दावा किया, जिसके बाद अब राम गोपाल वर्मा और रवीना टंडन ने उनको जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: @kanganaranaut
दरअसल हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। कंगना के इस बयान के बाद वकील महेश जेठमलानी ने इस मुद्दे पर सितारों की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया। जिसके बाद  अभिनेत्री रवीना टंडन और फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी अपनी बात रखी।
विज्ञापन

3 of 5
kangana - फोटो : instagram
महेश जेठमलानी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक टीवी चैनल पर गंभीर आरोप लगाया है कि बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग नारकोटिक्स ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। इंडस्ट्री के किसी एक शख्स ने भी उसका विरोध नहीं किया। इस बहरी चुप्पी से लोगों के पास क्या मैसेज जाएगा?' बता दें कि महेश के ट्वीट में एक अभिनेत्री का तात्पर्य कंगना रनौत से था।

4 of 5
Raveena Tandon - फोटो : social media
रवीना टंडन ने महेश जेठमलानी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सब जानते हैं, 99 प्रतिशत जज, नेता, बाबू, अधिकारी और पुलिस भ्रष्ट होते हैं। यह बयान सबके लिए जेनरिक डिस्क्रिप्शन नहीं है। लोग समझदार हैं, उनमें अच्छे या बुरे का अंतर होता है। कुछ खराब सेब पूरी टोकरी को खराब नहीं करते हैं। इसी तरह हमारी इंडस्ट्री में भी अच्छे और बुरे लोग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram Gopal Varma - फोटो : amar ujala mumbai
रवीना टंडन के अलावा राम गोपाल वर्मा ने भी महेश के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'हालांकि मैं भी इस बिरादरी से संबंध रखता हूं, मैं उतना ही हैरान हूं .. और उनकी चुप्पी भी बलात्कारी, हत्यारे, माफिया आदि कहे जाने पर भी है।' गौरतलब है कि कंगना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और एक के बाद एक अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय रख रही हैं।




पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर विद्या बालन ने किया ट्वीट, रिया चक्रवर्ती को लेकर कही ये बड़ी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें