मोहब्बत गुस्सा-रूठना मनाना और फिर ब्रेकअप। एक-दूसरे के लिए तमाम सपने संजोने वाले जोड़े जब अलग होते हैं तो रोमांटिक रिश्तों का दर्दनाक अंत बहुत तकलीफ देता है। इस दौरान खुद को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ था रवीना टंडन के साथ, जब वह अक्षय कुमार की मोहब्बत में गिरफ्तार थीं। रवीना टंडन आज भले ही अनिल थडानी के साथ शादीशुदा जिंदगी में खुश हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह अक्षय कुमार से बेइंतहा प्यार करती थीं। जब रवीना अक्षय से अलग हुईं तो वह यह गम बर्दाश्त नहीं कर पाई थीं और टूट गई थीं। तो चलिए आज आपको दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताते हैं-