2015 और 2017 में रिकॉर्ड तोड़ फिल्म 'बाहुबली' देने वाली स्टारकास्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बॉलीवुड की 90s की हीरोइन रवीना टंडन की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे फिल्म 'बाहुबली' स्टारकास्ट के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
रवीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
2 of 4
Raveena And Prabhas
फिल्म 'मोहरा' में सॉन्ग 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' से दर्शकों के दिल पर राज करने वालीं रवीना टंडन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो शेयर की है। इस फोटो में सबके चेहरे पर एक मुस्कान है। हैदराबाद में एक पार्टी के दौरान राणा दुग्गाबती ने सेल्फी ली जिसे रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
फिल्म 'साहो' में ऐसा दिख रहा है बाहुबली
3 of 4
Film Saaho
फिल्म 'बाहुबली' से देश और दुनिया की नजर में छा जाने वाले एक्टर प्रभास इस फोटो में क्लीन शेव में हैं। बता दें कि उनके क्लीन शेव होने की वजह उनकी आने वाली फिल्म 'साहो' है।
फोटो में बाहुबली स्टारकास्ट भल्लालदेव का रोल निभाने वाले राणा भरी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं और फिल्म की हीरोइन अनुष्का शेट्टी भी कॉमन लुक में खूब फब रही हैं।