क्या आपने रावण को बाइक चलाते हुए देखा है..क्या आपने कभी रावण को सड़कों पर गाड़ी दौड़ाते हुए देखा है..क्या आपने रावण को ट्रैफिक रुल तोड़ते हुए देखा है..नहीं देखा तो एक बार इस तस्वीर को देख लीजिए जहां पर इस शख्स का चालान काट दिया गया।
पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म देखने के लिए बेचैन हुए फैंस, तीन हफ्ते पहले ही शुरू की एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
2 of 6
मुकेश ऋषि
अब आप ये सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसा हो सकता है तो चलिए आपकी इस उलझन को भी हम सुलझा देते हैं। सड़कों पर बाइक चलाता ये शख्स कोई आम नहीं बल्कि खास है। जो बॉलीवुड में अपना दम दिखा चुका है जिसका नाम एक्टर मुकेश ऋषि है।
पढ़ें- खुशी के बीच सेलिना पर टूटा दुखों का पहाड़, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
विज्ञापन
3 of 6
मुकेश ऋषि
पुलिस ने मुकेश का चालान इसलिए काट दिया क्योंकि वो सड़क पर बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते हुए स्पॉट किए गए। दरअसल, एक्टर मुकेश दिल्ली के लाल किले मैदान में आयोजित होने वाली रामलील में रावण का किरदार निभा रहे थे।
पढ़ें- टॉम ऑल्टर की दो इच्छाएं जो जिंदगी के आखिरी सफर में भी पूरी न हो पाईं
4 of 6
मुकेश ऋषि
इसी बीच वो इंडिया गेट के पास रावण की वेषभूषा में बाइक चलाते हुए दिखे। फिर क्या था पुलिस ने उन्हें चालान का नोटिस भेज दिया।
पढ़ें- आज से बिग बॉस में दिखेंगी लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी, एक गाने ने जहर खाने को किया था मजबूर
विज्ञापन
5 of 6
मुकेश ऋषि
खबरों की मानें तो मुकेश ऋषि के ऊपर 100 रुपये का फाइन लगाया गया था जिसका भुगतान उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक मुख्यालय में खुद आकर कर दिया। आपको बता दें कि फिल्मों में मुकेश विलेन का किरदार में काफी फेमस हैं।
हाल ही में मुकेश ने रावण किरदार को लेकर मीडिया को एक इंटरव्यू दिया था। उन्होंने कहा, 'ये ड्रेस 10 से 12 किलो की है। दशहरे जैसे शुभ अवसर पर इस ड्रेस को पहनना अपने आप में ही खुशी की बात है और इसी वजह से मैंने अपने कंफर्ट को इग्नोर करते हुए इस ड्रेस को पहना। ये ड्रेस काफी भारी है लेकिन स्टेज पर जाते ही आप सबकुछ भूल जाते हैं और किरदार में पूरी तरह से रंग जाते हैं।'