फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने घुट्टी में घोलकर पिलाई एक्टिंग, इन 10 किरदारों से रत्ना पाठक ने साबित किया अपने डीएनए का दम

Wed, 18 Mar 2020 08:58 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रत्ना पाठक शाह - फोटो : Social Media
मशहूर अभिनेत्री दीना पाठक के घर जन्मीं रत्ना पाठक सिनेमा जगत की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में से हैं जो हिंदी सिनेमा में पिछले चार दशकों से हैं। मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की वह पत्नी हैं। इमाद और विवान जैसे होनहार कलाकारों की मां हैं। और, थियेटर से लेकर टीवी और फिल्मों तक हर जगह अपने नाम का डंका बजा चुकी हैं। 18 मार्च 1957 को पैदा हुईं रत्ना पाठक ने दर्जनों बेहतरीन किरदार निभाए हैं जिनमें से चुनिंदा 10 किरदार हम आपके सामने पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Mirch Masala - फोटो : file photo
किरदार- फैक्ट्री वर्कर
फिल्म- मिर्च मसाला (1987)

इस फिल्म में रत्ना पाठक ने अपनी मां दीना पाठक के साथ काम किया है। नसीरुद्दीन शाह भी यहां एक घमंडी सूबेदार के तौर पर दिखाई देते हैं जिसकी बुरी नजर स्मिता पाटिल पर होती है। फिल्म में रत्ना पाठक ने एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला का किरदार निभाया है। रत्ना इससे पहले कभी इस तरह के किरदार में नहीं देखी गई थी। इसमें उन्होंने जिस तरह से एक आम औरत का किरदार निभाया है उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।  केतन मेहता निर्देशित यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी आजादी के समय से भी पहले की है।
विज्ञापन

3 of 11
Naseeruddin Shah and Ratna Pathak - फोटो : file photo
किरदार- प्रतिमा घोटे
फिल्म- द परफेक्ट मर्डर (1988)

यह रत्ना पाठक की चौथी फिल्म थी जिसमें नसीरुद्दीन शाह, अमजद खान, स्टेलान स्कार्सगार्ड, अन्नू कपूर और मधुर जाफरी मुख्य किरदारों में थे। इसमें रत्ना पाठक का कोई बड़ा किरदार तो नहीं था लेकिन अपने करियर के शुरुआती दौर में ही उन्होंने जिस अभिनय का परिचय दिया वह काबिलेतारीफ था। फिल्म की पूरी कहानी एक हत्या की छानबीन के इर्द गिर्द घूमती है जिसका हिस्सा रत्ना पाठक भी होती हैं। फिल्म का निर्देशन जफर है ने किया था। द परफेक्ट मर्डर भारत के साथ साथ इंग्लैंड में भी रिलीज हुई थी।

4 of 11
Sarabhai vs Sarabhai
किरदार- माया साराभाई
टीवी सीरीज- साराभाई वर्सेस साराभाई (2004-2006)

यह एक अमीर गुजराती परिवार की कहानी है जोकि महंगे अपार्टमेंट में रहते हैं। वह अपने पति इंद्रवर्द्धन साराभाई (सतीश शाह) और अपने छोटे बेटे के साथ रहती है वहीं बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ कॉरिडोर के दूसरी तरफ रहता है। यह टीवी शो लोगों को खूब पसंद आया। शो में समय समय पर होने वाले टकराव पसंद किए गए। रत्ना पाठक ने इस शो में अमीर औरत का किरदार अदा किया है जो काफी चर्चा में रहा। इस शो ने रत्ना पाठक को खूब शोहरत दिलाई। यह शो लोगों की पंसदीदा लिस्ट में इस कदर शुमार रहा कि मेकर्स इसका दूसरा सीजन भी ले आए।
विज्ञापन

5 of 11
ratna pathak shah
किरदार- सविता राठौ़र
फिल्म- जाने तू जाने ना (2008)

रत्ना पाठक की यह सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। फिल्म में उन्होंने सविता राठौर का किरदार निभाया है जो अमर सिंह राठौर (नसीरुद्दीन शाह) की पत्नी होती है। हालांकि एक पारिवारिक कलह में अपने पति को खोने के बाद वह अपने बेटे जय (इमरान खान) को लेकर शहर आ जाती है। वह अपने बेटे को कभी भी उसकी असलियत या फिर उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में नहीं बताती हैं। फिल्म में वह एक समाज सेविका भी होती हैं। रत्ना पाठक की अदाकारी इस फिल्म में काफी सराहनीय रही है। खास तौर पर वह जिस तरह से अपने बेटे से सच्चाई छुपाती है वह देखते ही बनता है। फिल्म का निर्देशन अब्बास टायरवाला ने किया है।
विज्ञापन

6 of 11
गोलमाल 3 - फोटो : सोशल मीडिया
किरदार-गीता
फिल्म- गोलमाल 3 (2010)

रत्ना पाठक की मां दीना पाठक अगर अमोल पालेकर और उत्पल दत्त वाली फिल्म गोलमाल की जान थीं तो रोहित शेट्टी निर्देशित कॉमेडी फिल्म गोलमाल 3 में रत्ना पाठक ने जलवा दिखाया। फिल्म में रत्ना पाठक, लक्ष्मण (श्रेयस तलपड़े) और गोपाल (अजय देवगन) की मां के किरदार में हैं। वहीं  दूसरी तरफ वह प्रीतम (मिथुन चक्रवर्ती) की कॉलेज लवर होती हैं। यह फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी के तड़के से भरपूर हैं। फिल्म में कई ऐसे मौके आते हैं जब रत्ना पाठक की कॉमेडी दूसरे दिग्गज कलाकारों पर भारी पड़ती है तो वहीं पुरानी यादों से भरपूर सीन्स भी दर्शकों द्वारा पसंद किए गए।  
विज्ञापन

7 of 11
रतना पाठक शाह
किरदार- रानी निर्मला देवी राठौड़
फिल्म- खूबसूरत (2014)

इस फिल्म में सोनम कपूर और फवाद खान मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म में रत्ना ने पूरी तरह से एक राजघराने की रानी का किरदार अदा किया है जो अपनी बात कहने में धाकड़ और अपने नियम कानून और परंपराओं को लेकर कट्टर होती हैं। हालांकि मिली (सोनम कपूर) उनके घर में एक आजाद चिड़िया की तरह घुस जाती है और अपने ख्यालातों से उनके परिवार को हिला कर रख देती हैं। फिल्म में रत्ना पाठक के तेवर से लेकर तकरार देखते ही बनता है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष तो वहीं रेहा कपूर, अनिल कपूर और सिद्धार्थ राय कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया।

8 of 11
lipstick under my burkha
किरदार- उषा
फिल्म- लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (2016)

यह फिल्म महिला सशक्तिकरण की कहानी पर आधारित है। फिल्म में समांनतर तौर पर कुछ कहानियां चलती हैं जिसका एक हिस्सा उषा के तौर पर रत्ना पाठक भी होती हैं। फिल्म में उन्होंने 55 वर्षीय विधवा का किरदार अदा किया है। वह अकेले में एक मैगजीन पढ़ा करती हैं। उन्हें सभी बुआ जी कहते हैं। यह ब्लैक कॉमेडी फिल्म अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित है। वहीं रत्ना पाठक के अलावा इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, आहना कुमरा और प्लबिता बोरठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को अपने विषय के कारण एक साहसिक फिल्म का तमगा हासिल हुआ था।

9 of 11
kapoor and sons
किरदार- सुनीता कपूर
फिल्म- कपूर एंड सन्स (2016)

रत्ना पाठक ने इस फिल्म में सुनीता कपूर का किरदार अदा किया है। इस फिल्म में वह अर्जुन कपूर (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और राहुल कपूर (फवाद खान) की मां की भूमिका अदा करती हैं। दोनों भाईयों को अपने दादा (ऋषि कपूर) के हार्ट अटैक के बाद  अपने बचपन के घर वापस लौटना पड़ता है। जहां एक तरफ राहुल सफल होता है तो वहीं अर्जुन अपनी किताब छपवाने के लिए संघर्ष कर रहा होता है। माता पिता द्वारा राहुल की तारीफ किए जाने से अर्जुन को इस बात का बुरा लगता है। फिल्म में रत्ना पाठक ने एक मां की भूमिका के साथ एक पत्नी की भी भूमिका निभाई है। दोनों ही रिश्तों में उसकी कुछ ख्वाहिशें होती है जिसे लेकर वह चिंता भी करती है और उसकी जिंदगी में तमाम उतार चढ़ाव भी आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है।

10 of 11
निल बटे सन्नाटा
किरदार- डॉक्टर दिवान
फिल्म- निल बटे सन्नाटा (2016)

2016 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था। रत्ना पाठक के अलावा इस फिल्म में स्वरा भास्कर और बाल कलाकार रिया शुक्ला मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म में स्वरा भास्कर सिंगल मदर होती हैं जो घर चलाने के लिए घरेलू काम करती हैं। यही काम वह रत्ना पाठक के घर में भी करती हैं। चंदा अपनी बेटी के पढ़ाई को लेकर फिक्र करती है जिसके बाद डॉक्टर दिवान उसे महत्वपूर्ण सलाह देती हैं। फिल्म में उनकी मौजूदगी अधिक तो नहीं है लेकिन महत्वपूर्ण जरूर है।
विज्ञापन

11 of 11
Thappad - फोटो : file photo
किरदार:संध्या
फिल्म:थप्पड़ (2020)

बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म थप्पड़ में रत्ना पाठक ने तापसी पन्नू की मां का किरदार निभाया था। फिल्म में वह एक मां के संजीदा किरदार में नजर आई हैं जो बेटी के फैसले पर सामाजिक पक्ष की चिंता करती नजर आई हैं। समय समय पर उनकी परेशान मां की अदाकारी ने फिल्म में भी कई जगहों पर जान डाली। इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। फिल्म में सभी के किरदारों को खूब पसंद किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें