rati pandey
- फोटो : social media
इसके अलावा रति सोनी टीवी के क्राइम थ्रिलर शो 'सीआईडी', हॉरर शो 'रात होने को है' में नजर आ चुकी हैं। साल 2008 में प्रसारित सीरियल 'मिले जब हम तुम' से उन्हें खूब पॉपुलरिटटी मिली। साल 2010 में 'मिले जब हम तुम' छोड़ने के बाद रति ने डांस रियलिटी शो 'नचले विद सरोज खान' में हिस्सा लिया। साथ ही वो ट्रैवल रियलिटी शो 'जी ले ये पल' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। साल 2011 में रति ने सीरियल 'हिटलर दीदी' किया जिसके बाद वो इसी नाम से पहचानी जाने लगीं। रति अपने सीरियल 'पोरस' से भी चर्चा मिली। सीरियल में उन्हें अपने किरदार के लिए 20 किलो की ज्वैलरी पहननी पड़ती थी और वह ज्वैलरी उनके कॉस्ट्यूम से कहीं ज्यादा भारी होती थी।