फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से डरी फिल्म इंडस्ट्री, रतन राजपूत रोते हुए बोलीं- 'मेरी मां मुझे...'

Sat, 20 Jun 2020 03:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रतन राजपूत और सुशांत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत का अचानक खुदकुशी कर लेना हर किसी के लिए एक बड़े झटका साबित हुआ है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस घटना के बाद सदमे में हैं। यहां काम करने वाले कलाकारों के परिवार वाले अब अपने बच्चों की अचानक बहुत ज्यादा चिंता करने लगे हैं। हाल ही में अभिनेत्री रतन राजपूत ने एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि इस घटना का उनकी मां पर बहुत असर पड़ा है। इस वीडियो में सुशांत के बारे में बात करते हुए रतन रो भी पड़ती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रतन राजपूत - फोटो : Social Media
वीडियो में रतन राजपूत कह रही हैं, 'मेरी मां इस घटना से बहुत डर गई हैं। इंडस्ट्री में काम करने वाले बच्चों के माता-पिता इस बात से डर रहे हैं कि कहीं उनके साथ तो कुछ ऐसा नहीं है, कहीं ऐसा तो नहीं कि वो हमें बताने से डर रहे हैं। मेरी मां का मेरे प्रति रवैया बदल गया है। वो मुझे अजीब तरह से देख रही हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
रतन राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
रतन आगे कहती हैं, 'इस वक्त हमें अपने माता-पिता का बहुत ख्याल रखना है। हम अपने काम में कुछ वक्त लग जाएंगे, लेकिन हमारे माता-पिता इससे नहीं उबर पाएंगे। मेरी मां मुझे जाने नहीं देना चाहती। सुशांत ने हम सबको झकझोर दिया है। सुशांत खुद सो गए और हमें जगा गए। वो हमें जिंदा रहकर भी जगा सकते थे।'

4 of 5
रतन राजपूत - फोटो : Social Media
रतन ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुछ हादसे एक प्रकार का अविश्वास पैदा कर जाते हैं। खुद तो जैसे तैसे संभल जाता है इंसान ...पर अब परिवार का विश्वास कैसे जीता जाए? वो दुखी होकर कहते हैं... तुम लोग असल जिंदगी में भी एक्टिंग करते हो क्या? कुछ महीन और महत्वपूर्ण सवाल उठ खड़े हुए हैं! अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर थी। इस घटना के बाद हर कोई सन्न रह गया था। कुछ लोगों ने सुशांत की मौत को लेकर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।

जब मसूर की दाल देख किशोर कुमार ने बना लिया था मसूरी घूमने का प्लान, पढ़िए मजेदार किस्से


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें