फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मसूर की दाल देख किशोर कुमार ने बना लिया था मसूरी घूमने का प्लान, पढ़िए मजेदार किस्से

Sat, 20 Jun 2020 02:57 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के अचानक इस दुनिया को अलविदा कह देने से हर कोई हैरान परेशान है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई चहेता सितारा बस यूं ही हम सबको छोड़कर चला गया हो। 100 साल से भी पुराने सिनेमा के इतिहास में कई सितारे आए और कई चले गए। लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं, जो शारीरिक रूप से तो नहीं लेकिन हम सभी के मन में हमेशा मौजूद रहेंगे। ऐसे ही एक सितारे थे किशोर कुमार। इस रिपोर्ट में बताते हैं आपको किशोर कुमार से जुड़ी कुछ बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kishore Kumar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
आज भी किशोर कुमार की सुनहरी आवाज लाखों संगीत के दीवानों के दिल में बसी हुई है और उसका जादू हमारे दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। किशोर कुमार के बड़े बेटे अमित कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'किशोर जी को अंग्रेजी 'क्लासिक' फिल्में देखने का शौक था। एक बार तो अमेरिका से वो ढेर सारी 'वेस्टर्न' फिल्मों की कैसेट ले आए।' यही नहीं वीकेंड पर अक्सर अमित कुमार उनके साथ एक के बाद एक तीन फिल्म शो देखकर थक कर घर लौटते थे।
विज्ञापन

3 of 5
ruma guha thakurta kishore kumar - फोटो : Twitter
अमित ने आगे बताया था कि किशोर जी खुद मानते थे कि वो बहुत ही मनमौजी थे। वो क्या करेंगे ये कोई नहीं जानता था। अमित ने कहा था, 'एक बार जब उनकी फिल्म की शूटिंग खत्म हुई और यूनिट के लोग उनसे पैसे मांगने आए तो किशोर बोले ये इतना ज्यादा कैसे हो गया, इतना तो नहीं होना चाहिए, ये समझता क्या है अपने आप को डायरेक्टर, ऐसा तो नहीं होगा, मैं प्रोड्यूसर हूं चलो भगाओ इस डायरेक्टर को इतना ज्यादा खर्चा कर रहा है, कौन है डायरेक्टर?' इस पर सबने कहा -आप ही तो हैं।' इस पर किशोर बोले, 'हां अरे वो तो मैं ही हूं।'

4 of 5
kishore kumar - फोटो : file photo
हंसते हुए अमित ने कहा कि ऐसे कई मजेदार किस्से होते थे उनके साथ। किशोर दा को बाजार जाकर छोटी- छोटी चीजें, तरह तरह के आइटम खरीदेने का शौक था और एक बार वो ऐसे ही बाजार गए जहां अचानक मसूर की दाल देखकर उन्होंने तुरंत 'मसूरी' घूमने का प्लान बना लिया। बस कुछ ऐसी ही मनमौजी प्रवृत्ति थी किशोर कुमार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kishore kumar
रेडियो की जानी मानी हस्ती अमीन सायानी ने बीबीसी को बताया था कि बड़े ही मजेदार आदमी थे किशोर, उनका दिल बहुत अच्छा था पर बेहद शरारती भी थे। एक दफा तो उन्होंने इंटरव्यू भी अमीन साहब को इसी शर्त पर दिया कि वो अपने आप को खुद ही इंटरव्यू करेंगे। इसके बाद अमीन सायानी को दिए एक और इंटरव्यू में किशोर कुमार ने खूबसूरत अंदाज में सचिन देव बर्मन के साथ पहली मुलाकात की नकल करके दिखाई थी। गौरतलब है किशोर दा ने हम सभी के दिल में अपनी ऐसी तस्वीर बना ली है जिसे समय की लहरें मिटा ही नहीं सकती और उनके अमर गीत तो हमेशा ही याद रखे जाएंगे।

पढ़ें: सुशांत के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, कहा- उन्हें बहुत ऊंचाई पर पहुंचना था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें